रीवा के सेमरिया में सराफा व्यापारी से लूट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने 9 लाख के जेवर और नशीली सिरप बरामद की।
रीवा में मॉर्निंग वॉक पर जा रहे बुजुर्ग से कट्टे की नोक पर लूट करने वाले दो शातिर बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है।
नवरात्र के दौरान सतना पुलिस ने लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह के निर्देश पर निगरानीशुदा गुंडे-बदमाशों के घरों और ठिकानों की चेकिंग की गई। अभियान में दो फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार हुए, जबकि कई बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। कोतवाली पुलिस ने भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त छह आरोपियों को पकड़ा।
रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीन बदमाश और एक सराफा व्यापारी को गिरफ्तार कर पांच लाख रुपये के जेवरात बरामद किए। वहीं, गैंग के दो आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने फिंगरप्रिंट और साइबर सेल की मदद से आरोपियों को पकड़ा।
रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में मोबाइल कारोबारी के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मास्टरमाइंड बदमाश मोहम्मद वकील उर्फ शाहिल को गिरफ्तार कर सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए। आरोपी पर आधा दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
सतना में बीच बाजार व्यापारी की स्कूटी की डिग्गी से तीन लाख रुपए चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने शहडोल, अनूपपुर और पन्ना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है। पकड़े गए बदमाशों से नशीली कफ सिरप भी बरामद हुई। पुलिस की छापेमारी जारी है।
रीवा पुलिस ने गोंड गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर गोविंदगढ़ और गुढ़ थाना क्षेत्र में हुई 12 चोरियों का खुलासा किया है। 16 लाख के जेवरात और नकदी जब्त की गई है। दो बदमाश पुलिस अभिरक्षा से फरार हैं। गैंग मऊगंज व सीधी जिले में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुकी है।



















